देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा होनहार एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से ‘SBI प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2026’ (SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026) की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य लक्ष्य उन प्रतिभाशाली छात्रों की उच्च शिक्षा में आ रही आर्थिक बाधाओं को दूर करना है जो वित्तीय तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हैं।
इस छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 9वीं से लेकर उच्च व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (IIT, IIM, MBBS आदि) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ₹15,000 से लेकर अधिकतम ₹5,00,000 प्रति वर्ष तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
