व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विजय गुप्ता जी के नेतृत्व में यह ज्ञापन श्रीमान जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से सभी व्यापारी एकता समिति जिला प्रयागराज एवं फुटपाथ व्यापारी आपसे निम्नलिखित अनुरोध करते हैं।
व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा पटरी दुकानदारों को उजाड़ने से समस्या हल होने वाली नहीं है। उनके लिए पहले दुकानें दी जाएं। स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम 2014 के तहत पात्र श्रेणी पटरी दुकानदारों को उजाड़ने से पहले उन्हें नगर निगम को वेंडिंग जोन में बसाने की व्यवस्था करनी चाहिए, लेकिन ऐसा न करके सीधे उजाड़ने की कार्रवाई अन्यायपूर्ण है।
गरीब परिवार के छोटे दुकानदार फुटपाथ पर दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन आए दिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम द्वारा हमारी दुकानें तोड़कर तहस नहस कर दी जाती हैं और परिवार सहित भुखमरी के शिकार होने लगते हैं स्वयं फुटपाथ पर नहीं रहना चाहते किन्तु पूंजी नहीं होती और परिवार का पालन पोषण भी करना होता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी सैंपल के नाम पर दुकानदारों को धमकी देकर लगातार अवैध रूप से धन उगाही कर रहे हैं, दुकानदार भयवश कुछ बोल नहीं पाता, इसलिए इस तरह की धन उगाही रोकने की कोई कारगर व्यवस्था आवश्यक है, यदि किसी दुकान पर मिलावटी सामान की सही सूचना विभाग को है तो व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश जिला प्रयागराज एवं व्यापारी संगठन को सूचित करके उनके सामने सैंपल लिए जाएं इससे अवैध धन उगाही की सम्भावना नहीं हो पाएगी और विभाग सही ढंग से कार्रवाई भी कर सकेगा।
अध्यक्षता फुटपाथ व्यापारी एकता समिति के जिलाध्यक्ष विकास अग्रहरि ने की। शिव शंकर गुप्ता, इमरान अली, बबलू शशांक केसरीवानी, कमलेश कुमार, तेज पांडे, वीरेंद्र पाल, मनीष मालवीय, शिवम पुरवार आदि रहे।


