Rohini Zone में AC की अध्यक्षता में Town Vending Committee (TVC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ज़ोन में चल रहे सर्वे को जल्द से जल्द पूरा करना था, क्योंकि वेंडरों की लगातार मांग है कि उनके लिए वेंडिंग ज़ोन बनाए जाएं, उन्हें वैध अलॉटमेंट मिले और शुल्क निर्धारित किया जाए।
AC ने TVC सदस्यों को निर्देश दिया कि वेंडिंग ज़ोन के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पहले सर्वे प्रक्रिया को पूरा करवाना आवश्यक है, ताकि वेंडरों के अधिकार सुनिश्चित हो सकें और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
#NASVI #StreetVendors #VendingZone #Rohini #TVC #VendorRights
